News & Reflection
Home / News & Reflection / रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में जीतकर बनाया इतिहास
Notices
03, Dec 2025
दून वैली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों की जिला स्तर पर, रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में जीतकर बनाया इतिहास
देवबंद | द् दून वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्तर प्रदेश जिला स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में ऐसा प्रदर्शन किया जिसने न जिले का नाम आगे बढ़ाया बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया। यह प्रतियोगिता डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के अलग अलग जिलों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच स्कूल की टीम ने संयम, संतुलन और अभ्यास का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में पदक अपने नाम किए।
धनश्री, उमरा, रहमत, नित्या गिरधर व स्कन्धा गौतम ने स्वर्ण पदक तथा आदित्य शर्मा, अर्थव व आदि ने स्वर्ण पदक जीते वही दूसरी ओर नव्या, अविका त्यागी, सारवी त्यागी, काव्याजंलि गौतम व बानी जैन ने रजत पदक तथा आशुतोष महेश्वरी व देव शर्मा ने कांस्य पदक जीता ।
टीम की कोच सुश्री नूरीन ने बताया कि यह उपलब्धि बच्चों की मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। इन खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास में कोई कमी नहीं आने दी, और अब उनकी मेहनत रंग लाई है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। प्रबंधन ने घोषणा की कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि बच्चे और बड़े मंचों पर अपनी क्षमता दिखा सकें।
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा जी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत ही ऐसी उपलब्धियों की कुंजी हैं। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी छात्रों को ऐसे मंच उपलब्ध कराता रहेगा, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें।
